History Reason behind International Women's Day 2022 in Hindi: अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस कब क्यों और कैसे मनाया जाता है? | History Purpose Significance in Hindi

International Women's Day 2022 in Hindi: आखिर 8 मार्च को ही क्यों मनाया जाता है अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस ? इतिहास, थीम, महत्व, स्लोगन व नारे| Know about International Women's Day history, purpose and significance of this day, theme for 2022, slogan in Hindi


1 औरत के कई रूप होते है जैसे की बेटी, बहन, माँ, पत्नी, आदि. कहा जाता हैं की औरत चाहे तो क्या नहीं कर सकती, वह रिश्ते निभाने वाली मां से लेकर होममेकर, बिजनेसवुमन, टीचर, डॉक्टर, इंजीनियर, पुलिस, इत्यादि क्या नहीं है. महिला दिवस महिलाओं के इसी जज्बे को अभीनंदन करने के लिए अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है. आज के समय में कईं ऐसे क्षेत्र हैं जैसे कि राजनीति, खेल, विज्ञान इत्यादि जहां पर महिलाएं पुरुषों से काफी आगे है. इस दिन अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर महिलाओं की कामयाबी, दृणता, सशक्तिकरण और उपलब्धियों का जश्न मनाया जाता है. [Read why International Women's Day is celebrated in Hindi]

पहले के समय में, स्त्रियों और मासूम बच्चियों पर कर प्रकार के अत्याचार शोषण होती रही हैं. यद्यपि यह सब अभी तक पूर्णतः समाप्त नहीं हुआ है, लेकिन देशों और विश्व की सरकारों द्वारा इस दिशा में कईं महत्वपूर्ण कदम उठाये जा रहे हैं, और काफी हद तक अपने इस मिशन में कामयाब भी हुए हैं. अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं के साथ होने वाले अत्याचार और अन्याय पर आवाज उठाए जाने के साथ ही उनके सशक्तिकरण पर जोर दिया जाता है. इस वर्ष भी 08 मार्च के दिन अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस (International Women's Day) मनाया जा रहा है. [International Women's Day kyo aur kaise manate hai]

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मानाने का मुख्य कारण समाज में लोगो को जागृत करना है. महिलाओ को उनका उचित सम्मान, अधिकार दिलाना है. महिलाओ को जो समाज में अनदेखी की जाती है, उन्हें कमजोर समझा जाता है. ऐसी मानसिकता से मुक्ति दिलाना ही अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का प्रमुख उद्देश्य है. [Read when and why International Women's Day is celebrated in Hindi]

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पूरे विश्व की महिलाओं के लिए एक समर्पित दिन है. महिला दिवस पर हर क्षेत्र की महिलाओं को सम्मानित किया जाता है. महिला दिवस पर महिलाओं के अधिकार का वर्णन किया किया है. महिला दिवस पर लोग अपनी दादी, नानी, मां, बहन और बेटियों को उपहार देते हैं. [Read below what is International Women's Day in Hindi]

प्रत्येक वर्ष 8 मार्च को दुनिया के अनेक देशों में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर कार्यक्रमों का आयोजन होता है. लेकिन क्या पता जानते है कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाने की शुरुआत कब, कैसे और कहां से हुई? अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस 8 मार्च को ही क्यों मनाया जाता है और इस साल 2022 की थीम क्या है? आइये जानते हैं अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का इतिहास, महत्व, अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस क्या है? अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस कब मनाया जता है? अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस क्यों मनाया जता है? अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस कैसे मनाया जाता है? [What is International Women's Day? | Know why it is celebrated on 08 March only?] 


antarraashtreey mahila divas kyon manaaya jaata hai? | why intairnational womains day is chailaibrataid in hindi?


अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 2022 | International Women's Day 2022 in Hindi


देखा जाए तो अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस सुनने में तो बहुत अच्छा लगता है, परंतु अगर विचार किया जाए, तो मन में एक प्रश्न उठता है कि आखिर ऐसी क्या जरुरत या दिक्कत थी, जो अंतरराष्ट्रीय स्तर पर महिलाओं को सम्मान देने के लिए एक दिन की घोषणा करनी पड़ी? आखिर इसका उद्देश्य क्या है, आखिर असल में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस क्या है? आज हम अपने इस आर्टिकल में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के संबंध में संपूर्ण जानकारी देने का प्रयत्न कर रहे है, जो आपको जाननी चाहिए. [Read complete information about International Women's Day 2022 in Hindi]

अगर बात भारतीय समाज की हो तो यहां महिला को देवी का स्वरुप माना जाता है, और महिलाओं का अपमान देवी के अपमान के बराबर माना जाता है. लेकिन इन सबके बावजूद अभी भी ऐसे कईं क्षेत्र हैं, जहां महिलाओं को अलग दृष्टि से देखा जाता है और उनके साथ पुरुषों के सामान व्यवहार नहीं किया जाता है. तो हमे अब इस मिशन को देश और विश्व के हर एक नागरिक तक पहुंचाकर महिलाओं के प्रति नजरियों को दूर करने के लिए एक साथ आगे आना चाहिए.

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 2022 में 8 मार्च को मनाया जा रहा है. संयुक्त राष्ट्र यूएन से मंजूरी मिलने के बाद हर साल इंटरनेशनल विमेंस डे 8 मार्च को मनाया जाता है. महिला दिवस पूरे विश्व की महिलाओं के लिए एक समर्पित दिन है. महिला दिवस पर हर क्षेत्र की महिलाओं को सम्मानित किया जाता है. महिला दिवस पर महिलाओं के अधिकार का वर्णन किया किया है. महिला दिवस पर लोग अपनी दादी, नानी, मां, बहन और बेटियों को उपहार देते हैं. तो आइये जानते हैं अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस क्या है? 8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस क्यों और कैसे मनाया जाता है? अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 2022 की थीम क्या है? इस दिन का इतिहास और महत्व क्या है. [Read Story, History and Significance of International Women's Day 2022 in Hindi]


अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस क्या है? | What is International Women's Day in Hindi?


अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस सामाजिक, आर्थिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक क्षेत्रों में महिलाओं की उपलब्धियों का जश्न मनाने के लिए एक समर्पित दिन है. यह दिन लैंगिक समानता और महिलाओं के अधिकारों पर केंद्रित है. अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का वैश्विक उत्सव इस बात का प्रतिबिंब है कि, महिलाएं कितनी साक्षकत हैं. [What is International Women's Day in Hindi?]

महिलाएं समाज का एक अहम हिस्सा हैं लेकिन वक्त के साथ महिलाएं समाज और राष्ट्र के निर्माण का एक अहम हिस्सा बन चुकी हैं. घर-परिवार से सीमित रहने वाली महिलाएं जब चारदीवारी से बाहर निकल अन्य क्षेत्रों की ओर बढ़ी तो उन्हें अभूतपूर्व सफलता मिलने लगी. खेल जगत से लेकर मनोरंजन तक, और राजनीति से लेकर सैन्य व रक्षा मंत्रालय तक में महिलाएं न केवल शामिल हैं बल्कि बड़ी भूमिकाओं में हैं. महिलाओं की इसी भागीदारी को बढ़ाने और अपने अधिकारों से अनजान महिलाओं को जागरूक करने व उनके जीवन में सुधार करने के उद्देश्य से अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है. [Antarastriya Mahila Diwas kya hai?]

कहते हैं की एक औरत चाहे तो क्या नहीं कर सकती, वह रिश्ते निभाने वाली ममता वाली माँ से लेकर होममेकर, बिजनेसवुमन, टीचर, डॉक्टर, इंजीनियर, पुलिस, इत्यादि क्या नहीं है. महिला दिवस महिलाओं के इसी जज्बे को अभीनंदन करने के लिए अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है. इस दिन अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर महिलाओं की कामयाबी, दृणता, सशक्तिकरण और उपलब्धियों का जश्न मनाया जाता है. [Antarastriya Mahila Diwas manane ka mukhy Uddeshya kya hai?]

antarraashtreey mahila divas kyon manaaya jaata hai? | why intairnational womains day is chailaibrataid in hindi?


अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस क्यों मनाया जाता है? | Why International Women's Day is celebrated in Hindi? 


  • अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस महिलाओं को सम्मान देने के लिए और उनके द्वारा किये गए कार्यों की सराहना करने के लिए मनाया जाता है. [Antarastriya Mahila Diwas kyo manate hai?]
  • अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस जेंडर इक्वलिटी (लिंगवाद विरोध) और महिलाओं को समान अधिकार दिलवाने, महिला सशक्तिकरण तथा उनके भीतर उनके अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से प्रत्येक वर्ष 8 मार्च को मनाया जाता है.
  • मूल रूप से इस कार्यक्रम को मनाने की घोषणा सभी महिलाओं के लिये समानता के अधिकार को बढ़ावा देने के लिये हुई. इस दिन दुनिया भर में महिलाओं के जीवन में सुधार लाने और उनमें जागरुकता बढ़ाने के लिए कई विषयों पर जोर दिया जाता है. [ Reason behind celebrating International Women's Day in Hindi]
  • इसके साथ ही यह देश की प्रगति एवं विकास में महिलाओं के योगदानों की सराहना एवं महिलाओं को उनके महत्वपूर्ण कार्यों के लिए सम्मानित करने का भी एक ख़ास दिन है, जिसे प्रत्येक वर्ष मनाया जाता है.
  • अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पूरे विश्व में और पूरे विश्व में महिलाओं की उपलब्धियों का सम्मान करने के लिए समर्पित है, और आमतौर पर सभी अलग-अलग पृष्ठभूमि और संस्कृतियों की महिलाओं के लिए एक दिन है जो लिंग समानता के लिए लड़ने के लिए मनाया जाता है. [Various aspects behind celebrating International Women's Day in Hindi]


यह भी पढ़े

👉 होली क्यों मनाई जाती है? होली के बारे में रोचक कहानियां

👉 Operation Ganga Full Information in Hindi: क्या है मिशन ऑपरेशन गंगा ? क्यों रखा गया मिशन का नाम ऑपरेशन गंगा ? जानिए वजह 


8 मार्च को ही क्यों मनाया जाता है अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस? जाने इतिहास | Why is International Women's Day celebrated only on 8 March? Know full history in detail in Hindi


[International Women's Day kyo manate hai?] अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का इतिहास सालों पुराना है. इतिहास में झांकें तो महिलाओं के पास वो अधिकार और संसाधन नहीं थे जो पुरुषों के पास थे और जो महिलाओं को भी मिलने चाहिए थे. उनके काम के घंटे ज्यादा थे, काम के अनुसार पैसे बहुत कम दिए जाते थे और वोट देने जैसे अधिकार भी उनके पास नहीं थे. महिलाओं ने मतदान का अधिकार देने की भी मांग की. 1908 में इन्ही सब भेदभाव और उत्पीड़न पर महिलाओं में वाद-विवाद होने लगा और आखिर इसपर आवाज उठाते हुए तकरीबन 15 हजार महिलाओं ने न्यू यॉर्क की सड़कों पर रैली निकाली थी. 

महिला दिवस को अंतर्राष्ट्रीय बनाने का विचार क्लारा ज़ेटकिन नामक महिला की देन है. 1910 में कोपेनहेगन में कामकाजी महिलाओं के लिए अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन में क्लारा ज़ेटकिन ने इस विचार का सुझाव दिया. वहां 17 देशों की 100 महिलाएं थीं और वह सब सर्वसम्मति से उसके सुझाव पर सहमत हुए. उसके बाद, पहली बार 1911 में ऑस्ट्रिया, डेनमार्क, जर्मनी और स्विटजरलैंड में महिला दिवस मनाया गया था. 

प्रथम विश्व युद्ध के दौरान जब पुरुष युद्ध पर थे, तब महिलाएं भोजन की कमी से जूझ रही थी. सरकारें भी उनकी बात नहीं सुन रही. 8 मार्च वर्ष 1917 में पहले विश्व युद्ध के दौरान रूस की महिलाओं ने ब्रेड और पीस के लिए हड़ताल शुरू की थी. उन्होंने भी युद्ध को लेकर अपनी मांग और विचार रखें. इसके बाद सम्राट निकोलस ने अपना पद त्याग दिया और महिलाओं को मतदान का अधिकार मिला. [History of International Women's Day in Hindi]

उनको मिले अधिकार को देखते हुए यूरोप में भी महिलाओं ने कुछ दिन बाद 8 मार्च को पीस ऐक्टिविस्ट्स का समर्थन करते हुए रैलियां निकाली. इसी वजह से 8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाने की शुरुआत हो गई. [This is Why is International Women's Day celebrated only on 8 March?]

संयुक्त राष्ट्र ने इसे आधिकारिक बनाने के लिए वर्ष 1975 में 8 मार्च को अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के रूप में मनाने की मान्यता दी. संयुक्त राष्ट्र ने साल 1996 में इस दिन को नई थीम के साथ मनाया, पहली बार महिला दिवस की थीम "अतीत का जश्न, भविष्य के लिए योजना बनाना" थी.


अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस दुनिया भर में कैसे मनाया जाता है? | How is International Women's Day celebrated around the world in Hindi?


  • अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर कई देशों में एक आधिकारिक अवकाश मनाया जाता है, कुछ देशों में पूरे दिन का अवकाश ना देकर हाफ डे दिया जाता है. कई देशों में राष्ट्रीय महिला दिवस के रूप में मनाया जाता है. इस दिन मातृ दिवस की छुट्टी रखी जाती है, जिसमें बच्चे अपनी माताओं और दादी को उपहार देते हैं.
  • भले ही हर देश में इस दिन को मनाने का तरीका अलग हो सकता है परंतु सब जगह इसका उद्देश्य एक ही है, हर जगह हर क्षेत्र में महिलाओं के लिए समानता. उन्हें उनके योगदान के लिए सम्मानित करना. [Antarastriya Mahila Diwas kaise manate hai?]
  • कुछ जगहों पर अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस को फूलों का आदान-प्रदान करते हुए, तो कुछ जगहों पर गले लगाकर यह ख़ास दिन मनाया जाता है. इसके आलावा भी लोग एक दूसरे को शुभकामना संदेशों को भेजकर इस दिन को मनाते हैं.
  • इस दिन बच्चे अपनी बहन, माँ, दादी को गिफ्ट देते है. यह दिन खासकर माँ को समर्पित होता है. कई देशों में इस दिन पुरुष अपनी पत्नी, फ़्रेंड्स, माँ बहनों आदि को उपहार स्वरूप फूल प्रदान करते है. कार्यालयों में इस दिन पुरुष अपनी गर्लफ्रेंड अथवा सहकर्मियों को फूल और छोटे उपहार देकर उन्हें सम्मानित करते हैं. [These are How International Women's Day is celebrated in Hindi]
  • दुनियाभर में अलग-अलग हिस्सों में महिलाओं के प्रति सम्मान, सराहना और प्यार प्रकट करते हुए, उन्हें और उनके द्वारा किए कार्यों को सम्मानित करने के साथ ही इस दिन महिलाओं के लिए जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है. समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए महिलाओं को सम्मानित भी किया जाता है.
  • इस दिन कई संस्थानों द्वारा नारी को सम्मान देकर प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से कई कार्यक्रम किए जाते है. सांस्कृतिक कार्यक्रम, शक्तिशाली कला प्रदर्शन आदि का आयोजन किया जाता है. महिला दिवस पर कई राजनीतिक रैलियां और व्यापार सम्मेलन आयोजित किए जाते हैं. इसके अलावा कई संस्थाओं के द्वारा गरीब महिलाओं को आर्थिक मदद भी दी जाती है. [Various way to celebrate International Women's Day in Hindi]
  • इंटरनेशनल विमेंस डे के अवसर पर गूगल, एक डूडल (Google Doodle) बनाकर शानदार ग्राफिक्स को पेश करते हुए दुनिया को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं देता है.


antarraashtreey mahila divas kyon manaaya jaata hai? | why intairnational womains day is chailaibrataid in hindi?


अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस को कौन-कौन से रंग प्रदर्शित करते हैं? | Know what colors represent International Women's Day in Hindi?


अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस को बैंगनी, हरा और सफेद रंग द्वारा प्रदर्शित किया जाता है. अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस कैंपेन के मुताबिक़, 'बैंगनी' रंग न्याय और गरिमा का सूचक है, 'हरा' रंग उम्मीद का सूचक है, और 'सफेद' रंग शुद्धता का प्रतीक है. इन तीनों बैंगनी, हरा और सफेद रंग को 1908 में ब्रिटेन की वीमेंस सोशल एंड पॉलिटिकल यूनियन (WSPU) के द्वारा तय किया गया था. [Colours that represents International Women's Day in Hindi]


अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 2022 की थीम क्या है? | What is International Women's Day 2022 Theme in Hindi


  • 8 मार्च को मनाए जाने वाले अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की थीम इस साल 2022 में 'एक स्थाई कल के लिए आज लैंगिक समानता' (Gender equality today for a sustainable tomorrow) रखी गई है. इसका अर्थ है आने वाले अच्छे कल के लिए आज लिंगभेद को खत्म करना होगा.
  • इस थीम को इस विचार से चुना गया है कि बदलती हुई दुनिया एक चुनौतीपूर्ण दुनिया है और व्यक्तिगत तौर पर हम सब अपने विचार और कार्य के लिए ज़िम्मेदार हैं. [International Women’s Day Theme in Hindi]
  • यह विषय दुनिया भर में उन महिलाओं और लड़कियों के योगदानों को पहचानने पर जोर देता है जो सभी को एक अधिक टिकाऊ भविष्य देने के लिए जलवायु परिवर्तन अनुकूलन, शमन और प्रतिक्रिया पर प्रभारी नेतृत्व कर रही है.


अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस थीम | International Women’s Day Theme in Hindi


वर्ष 1996 में पहली बार International Women’s Day एक खास Theme (विषय) के साथ मनाया गया था. वर्ष 1996 से लगातार महिला दिवस किसी निश्चित थीम के साथ ही मनाया जाता आ रहा है, सर्वप्रथम साल 1996 में इसके लिए थीम 'अतीत का जश्न, भविष्य के लिए योजना' थी. इसके बाद लगातार हर साथ एक नई थीम और नए उद्देश्य के साथ इसे कई देश एक साथ मनाते आ रहें है. [ Need of International Women’s Day Theme every year in Hindi]

पिछले साल, वर्ष 2021 में संयुक्त राष्ट्र महिला (UNWomen) ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस 2021 की थीम “Women in leadership: Achieving an equal future in a COVID-19 world”, (नेतृत्व में महिलाएं: कोविड-19 की दुनिया में एक समान भविष्य की प्राप्ति) घोषित की थी. यह थीम COVID-19 महामारी से रिकवरी और समान भविष्य को आकार देने में, दुनिया भर की महिलाओं और लड़कियों द्वारा जबरदस्त प्रयासों का जश्न पर केन्द्रित थी.


अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की पिछले कुछ सालों की थीम | Theme of the last few years of International Women's Day in Hindi


  • 2011: शिक्षा, प्रशिक्षण एवं विज्ञान और प्रौद्योगिकी की समान पहुँच: महिलाओं के बेहतरी का मार्ग
  • 2012: ग्रामीण महिलाओं को सशक्त बनाना, गरीबी और भूखमरी का अंत
  • 2013: वचन देना, एक वचन है: महिलाओं के खिलाफ हिंसा को समाप्त करने के लिए कार्रवाई का समय
  • 2014: महिलाओं के लिए समानता, सभी के लिए प्रगति है
  • 2015: महिला सशक्तीकरण, ही मानवता सशक्तीकरण: इसे कल्पना कीजिये!
  • 2016: 2030 तक, ग्रह में सभी 50-50: लैंगिक समानता के लिए आगे आये।
  • 2017: कार्य की बदलती दुनिया में महिलाएं: 2030 तक, ग्रह में सभी 50-50
  • 2018: अब समय है: महिलाओं और महिलाओं के जीवन को बदलने वाले ग्रामीण और शहरी कार्यकर्ता अब हैं: ग्रामीण और शहरी कार्यकर्ता महिलाओं के जीवन को बदल रहे हैं
  • 2019: समान सोचें, बिल्ड स्मार्ट, बदलाव के लिए नया करें।
  • 2020: मैं जनरेशन इक्वेलिटी: महिलाओं के अधिकारों को महसूस कर रही हूं।
  • 2021: नेतृत्व में महिलाएं: कोविड-19 की दुनिया में एक समान भविष्य की प्राप्ति
  • 2022: स्थायी कल के लिए आज लैंगिक समानता
antarraashtreey mahila divas kyon manaaya jaata hai? | why intairnational womains day is chailaibrataid in hindi?

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस का महत्व और उद्देश्य क्या है? | International Women’s Day Objective and Importance in Hindi


अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस को मनाने का उद्देश्य समय के साथ बदलता जा रहा है. शुरुआत में जब 19 वीं शताब्दी में इस दिन की शुरुआत हुई थी, तब महिलाओं को मतदान का अधिकार प्राप्त हुआ था. परंतु अब समय परिवर्तन के साथ इसके उद्देश्य में भी बदलाव आया है.

आज भी कई ऐसी अनेक महिलाएं हैं जो उत्पीड़न का शिकार होती हैं, शिक्षा से वंचित रह जाती हैं, भ्रूण हत्या के लिए मजबूर होती हैं, जिनके पास काम के साधन नहीं हैं या भुखमरी में जी रही हैं. इनके लिए आवाज उठाना और इस भेदभाव को कम करना आवश्यक है. इसीलिए आज भी इस दिन का उतना ही महत्व है जितना सालों पहले था. (Significance of International Women’s Day 2022 in Hindi)

महिला दिवस मनाने का सबसे महत्वपूर्ण उद्देश्य समाज में महिला और पुरुषो में समानता बनाए रखना है. आज भी दुनिया में कई हिस्से ऐसे है, जहां महिलाओं को समानता का अधिकार उपलब्ध नहीं है. नौकरी में जहां महिलाओं को पदोन्नति में बाधाओं का सामना करना पड़ता है, वहीं स्वरोजगार के क्षेत्र में महिलाए आज भी पिछड़ी हुई है.

कई देशों में अब भी महिलाएं शिक्षा और स्वास्थ्य की दृष्टि से पिछड़ी हुई है. इसके अलावा महिलाओं के प्रति हिंसा के मामले भी अब भी देखे जा सकते है. महिला दिवस मनाने के एक उद्देश्य लोगों को इस संबंध में जागरूक करना भी है. [Need of International Women’s Day 2022 in Hindi]

राजनीतिक परिप्रेक्ष्य में अब भी महिलाओं की संख्या पुरुषो से कई पीछे है और महिलाओं का आर्थिक स्तर भी पिछड़ा हुआ है. महिला दिवस मनाने का एक उद्देश्य महिलाओं को इस दिशा में जागरूक कर उन्हे भविष्य में प्रगति के लिए तैयार करना भी है. [Importance of International Women’s Day 2022 in Hindi]

भले ही आज दुनिया के तमाम देश और हमारा समाज अधिक जागरूक है, परन्तु महिलाओं के अधिकारों और हक की लड़ाई आज भी जारी है. कई मामलों में महिलाओं को अभी भी समान सम्मान और अधिकार नहीं मिले हैं. महिलाओं के इन्हीं अधिकार, सम्मान के लिए समाज को जागरूक करने के उद्देश्य से प्रत्येक वर्ष अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है. [This is why International Women’s Day is needed every year to celebrate]

महिलाओं को समानता के बारे में जागरूकता बढ़ाना, महिलाओं की सुरक्षा एवं कल्याण को लेकर योजनाएं तैयार करना, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना, महिलाओं की उपलब्धियों की पहचान करना आदि अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के महत्वपूर्ण उद्देश्य है.


पीएम मोदी का अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर विचार | PM Modi on International Women's Day




भारतीय संविधान में दिए गए महिलाओं के 10 महत्वपूर्ण अधिकार | 10 important rights of women given in the Indian constitution in Hindi


भारतीय संविधान द्वारा महिलाओं को दिए गए 10 महत्वपूर्ण अधिकार इस प्रकार हैं:

  • संपत्ति का अधिकार
  • समान वेतन का अधिकार
  • गुजारा भत्ता का अधिकार
  • उत्पीड़न के खिलाफ अधिकार
  • नाम न छापने का अधिकार
  • कन्या भ्रूण हत्या के खिलाफ अधिकार
  • घरेलू हिंसा के खिलाफ अधिकार
  • मातृत्व संबंधी लाभ के लिए अधिकार
  • मुफ्त कानूनी मदद के लिए अधिकार
  • रात में गिरफ्तार न होने का अधिकार


अन्तराष्ट्रीय महिला दिवस पर स्लोगन नारे | International Women’s Day Slogan in Hindi


नारियाँ नहीं कभी बैचारी |

नारियों में निहित हैं शक्ति सारी ||


जहाँ होता स्त्रियों का अपमान |

हैं वो जगह नरक समान ||


देवियों का स्थान प्राप्त हैं नारियों को,

क्या ये समाज दे सकेगा यह मान उसको ?


जिस औरत को नहीं देता समाज स्थान |

वही औरत हैं इस समाज का आधार ||


नारी सम्मान हैं, स्वर्ग का द्वार |

उसका अपमान हैं, नरक समान ||


अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस से जुड़े सवाल और उनके जवाब | Frequently asked questions about International Women's Day 2022 in Hindi


अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस कब मनाया जाता है? | When is International Women's Day celebrated in Hindi?

08 मार्च - 08 March

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस 8 मार्च को मनाया जाता है.


पहला अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस कब मनाया गया था? | When was the first International Women's Day celebrated in Hindi?

सन 1909 में

पहला अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 28 फरवरी के दिन वर्ष 1909 में अमेरिका में मनाया गया था. इसके बाद यूनाइटेड नेशंस जनरल असेंबली ने 1975 में इसे 08 मार्च को मनाने की आधिकारिक घोषणा की गई.


पहला महिला दिवस कहां मनाया गया था? | Where was the first Women's Day celebrated?

न्यूयॉर्क

पहला महिला दिवस न्यूयॉर्क में मनाया गया था.


पहला महिला दिवस कब मनाया गया था? | When was the first Women's Day celebrated?

सन 1908 में

पहला महिला दिवस वर्ष 1908 में मनाया गया था. 


महिला दिवस की शुरुआत किसने की? | Who started Women's Day in Hindi?

बताया जाता है कि महिला दिवस मनाने का विचार ‘क्लारा जेटकिन’ नामक महिला का था, जो मार्क्सवादी सोच वाली एक कार्यकर्ता थीं. 


अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस 2022 की थीम क्या है ? | What is the theme for international women's day 2022 in Hindi?

एक स्थायी कल के लिए आज लैंगिक समानता - Gender equality today for a sustainable tomorrow

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस 2022 की थीम 'जेंडर इक्वालिटी टुडे फॉर ए सस्टेनेबल टुमारो' यानी 'एक स्थायी कल के लिए आज लैंगिक समानता' है.


अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 2022 के लिए रंग क्या है? | What is the colour for International women's Day 2022 in Hindi?

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की वेबसाइट के अनुसार, बैंगनी, हरा और सफेद IWD 2022 के रंग हैं.


अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस का मुख्य उद्देश्य क्या है? | What is the main purpose of celebrating International women's Day in Hindi?

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस, महिलाओं की सामाजिक, आर्थिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक उपलब्धियों को मनाने और बढ़ावा देने के लिए एक वैश्विक दिवस है, जो की हर साल मनाया जाता है. (International women's Day main purpose) अंतर्राष्ट्रीय महिला दिन लैंगिक समानता में तेजी लाने के लिए कार्रवाई का आह्वान भी करता है. अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस दुनिया भर में लैंगिक असमानता के खिलाफ कार्रवाई करने के समर्थन में भी मनाया जाता है.


यह भी पढ़े

Check out Sikas Gupta Latest Vlog on YouTube

Operation Ganga Full Information in Hindi: क्या है मिशन ऑपरेशन गंगा ? क्यों रखा गया मिशन का नाम ऑपरेशन गंगा ? जानिए वजह 

Winter Olympics Game 2022 in Hindi: जानिये शीतकालीन ओलंपिक के बारे में पूरी जानकारी, क्या है? कब शुरू हुआ? क्यों शुरू हुआ? क्यों खेला जाता है? इसका उद्देश्य क्या है?

Sant Ravidas Jayanti 2022 Hindi: कौन थे संत रविदास? क्यों मनायी जाती है उनकी जयंती 

Valentine’s Day History 2022 Hindi: जानें 14 फरवरी को ही क्यों मनाया जाता है वैलेंटाइन डे, जाने इस दिन से जुड़ी खास Kahani और Itihaas

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने