UNESCO: यूनेस्को संस्था क्या है?, यह क्या काम करती है?, इसकी स्थापना कब हुई थी?, यूनेस्को के उद्देश्य क्या है? | What is a UNESCO organization?, What does it do?, When was it established?, What is the purpose of UNESCO? Know all about UNESCO in Hindi
संयुक्त राष्ट्र शैक्षिक, वैज्ञानिक तथा सांस्कृतिक संगठन (यूनेस्को) संयुक्त राष्ट्र का एक घटक निकाय है. अर्थात यूनेस्को (UNESCO) संयुक्तराष्ट्र की एक विशेष एजेंसी है, जो शिक्षा, विज्ञान एवं संस्कृति के क्षेत्र में अंतर्राष्ट्रीय सहयोग के माध्यम से शांति स्थापित करने का निरंतर प्रयास करती है. यूनेस्को का कार्य शिक्षा, प्रकृति तथा समाज विज्ञान, संस्कृति तथा संचार के माध्यम से अंतराष्ट्रीय शांति को बढ़ावा देना है. यह एक ऐसा संगठन है जो पूरे विश्व में शांति बनाए रखने के लिए बहुत ज़रूरी है, साथ ही यह विश्व की बहुत सी आकर्षक चीजों तथा ऐतिहासिक धरोहरों को संरक्षण प्रदान करता है.
इस लेख में हम यूनेस्को (UNESCO) से जुड़े सवालो को देखेंगे, और इससे जुडी संपूर्ण जानकारी का अध्ययन करेंगे. यूनेस्को से जुड़े सवाल जैसे की यूनेस्को (UNESCO) का फुल फॉर्म क्या है?/ यूनेस्को का पूरा नाम क्या है?, यूनेस्को संस्था क्या है?, यूनेस्को क्या काम करती है?, इसकी स्थापना कब हुई थी?/ यूनेस्को की शुरुआत कब हुई थी?, यूनेस्को के उद्देश्य क्या है?, यूनेस्को कौन से महत्वपूर्ण कार्य करती है? यूनेस्को से जुड़े सभी जानकारी हिंदी में पढ़े.
UNESCO Heritage |
आइये जानते है यूनेस्को से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण जानकारी
यूनेस्को का फुल फॉर्म क्या है?/ यूनेस्को का पूरा नाम क्या है?/ यूनेस्को क्या है?| Know What is the full form of UNESCO in Hindi?/ What does UNESCO mean in Hindi?/ What is UNESCO in Hindi?
यूनेस्को ( UNESCO ) का फुल फॉर्म हिंदी में 'संयुक्त राष्ट्र शैक्षिक, वैज्ञानिक एवं सांस्कृतिक संगठन (United Nations Educational Scientific and Cultural Organization)' है. यूनेस्को संयुक्त राष्ट्र का एक शाखा है जो की शैक्षिक, वैज्ञानिक तथा सांस्कृतिक गतिविधियों को देखती है. यूनेस्को (UNESCO)संयुक्त राष्ट्र का एक घटक निकाय है. संक्षिप्त में समझे तो यूनेस्को (संयुक्त राष्ट्र शैक्षिक, वैज्ञानिक एवं सांस्कृतिक संगठन) (UNESCO) संयुक्तराष्ट्र की एक विशेष एजेंसी है, जो शिक्षा, विज्ञान एवं संस्कृति के क्षेत्र में अंतर्राष्ट्रीय सहयोग के माध्यम से शांति स्थापित करने का निरंतर प्रयास करती है. इस संगठन में 193 सदस्य देश शामिल है जिसमें 11 सहयोगी सदस्य देश और दो पर्यवेक्षक सदस्य देश है जो इसका पालन करते है.
यूनेस्को क्या काम करती है? | Know What does UNESCO do in Hindi?
संयुक्त राष्ट्र शैक्षिक, वैज्ञानिक तथा सांस्कृतिक संगठन (यूनेस्को) संयुक्त राष्ट्र का एक घटक निकाय है. अर्थात यूनेस्को (UNESCO) संयुक्तराष्ट्र की एक विशेष एजेंसी है, जो शिक्षा, विज्ञान एवं संस्कृति के क्षेत्र में अंतर्राष्ट्रीय सहयोग के माध्यम से शांति स्थापित करने का निरंतर प्रयास करती है. यूनेस्को का कार्य शिक्षा, प्रकृति तथा समाज विज्ञान, संस्कृति तथा संचार के माध्यम से अंतराष्ट्रीय शांति को बढ़ावा देना है. यह एक ऐसा संगठन है जो पूरे विश्व में शांति बनाए रखने के लिए बहुत ज़रूरी है, साथ ही यह विश्व की बहुत सी आकर्षक चीजों तथा ऐतिहासिक धरोहरों को संरक्षण प्रदान करता है. अगर हम पूरी दुनिया की बात करे तो उनमें बहुत से ऐसी विश्व धरोहरें मौजूद है जो ऐतिहासिक होने के साथ-साथ बहुत ही आकर्षक है. इन सभी का देख रेख करने की जिम्मेदारी यूनेस्को पर है, ताकि भविष्य में यह विलुप्त या नष्ट होने की कगार पर ना आ जाये. यूनेस्को ऐतिहासिक धरोहरों के संरक्षण से साथ ही विश्व में शांति बनाए रखने का कार्य भी करती है. यूनेस्को संयुक्त राष्ट्र सतत् विकास समूह (United Nations Sustainable Development Group- UNSDG) का सदस्य है. संयुक्त राष्ट्र की एजेंसियों एवं संगठनों के इस समूह का उद्देश्य सतत् विकास लक्ष्यों को पूरा करना है.
यूनेस्को (UNESCO) की स्थापना कब हुई थी?/ यूनेस्को की शुरुआत कब हुई थी? | When was UNESCO established? / When was UNESCO started?
संयुक्त राष्ट्र की विशेष संस्था यूनेस्को (UNESCO) का गठन/स्थापना 16 नवंबर, 1945 को संविधान पर हस्ताक्षर के साथ हुआ. परन्तु यह 4 नवंबर, 1946 को लागू हुआ. यूनेस्को मुख्यालय पैरिस, फ्रांस में स्थित है. विश्वभर में यूनेस्को के 50 से अधिक क्षेत्रीय कार्यालय हैं, तथा यूनेस्को के 27 क्लस्टर कार्यालय और 21 राष्ट्रीय कार्यालय हैं. इसके 193 सदस्य देश एवं 11 संबद्ध सदस्य (अप्रैल 2020 तक) हैं, और यह सामान्य सम्मेलन एवं कार्यकारी बोर्ड के माध्यम से नियंत्रित होता है.
यूनेस्को का इतिहास | What is history of UNESCO?
वर्ष 1942 में द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान धुरी राष्ट्रों का सामना कर रहे यूरोपीय देशों ने यूनाइटेड किंगडम में ‘कॉन्फ्रेंस ऑफ़ अलाइड मिनिस्टर्स ऑफ एजुकेशन’ (Conference of Allied Ministers of Education - CAME) का आयोजन किया था. केम (CAME) के प्रस्ताव के आधार पर एक ‘शैक्षिक और सांस्कृतिक संगठन’ की स्थापना के लिये नवंबर 1945 में लंदन में संयुक्त राष्ट्र सम्मेलन बुलाया गया था. सम्मेलन के अंत में 16 नवंबर, 1945 को यूनेस्को की स्थापना की गई थी. परन्तु यह 4 नवंबर, 1946 को लागू हुआ. यूनेस्को के जनरल कॉन्फ्रेंस का प्रथम सत्र वर्ष 1946 में नवंबर-दिसंबर के दौरान पेरिस में आयोजित किया गया था.
यूनेस्को के उद्देश्य क्या है? | What is the main purpose of UNESCO?
- सभी के लिये गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और उन्हें उम्र भर सीखने हेतु प्रेरित करना. साथ ही साक्षरता बढ़ानेवाले कार्यक्रमों को प्रायोजित करना.
- सतत् विकास के लिये नीति एवं विज्ञान संबंधी ज्ञान का उपयोग करना.
- वैश्विक धरोहर की इमारतों और पार्कों के संरक्षण में भी सहयोग करना.
- उभरती सामाजिक और नैतिक चुनौतियों को संबोधित करना.
- विश्व में शांति बनाए रखने में अहम् भूमिका
- सांस्कृतिक विविधता,परस्पर संवाद एवं शांति की प्रवृत्ति को प्रोत्साहित करना.
- संचार एवं सूचना के माध्यम से समावेशी ज्ञान से युक्त समाज का निर्माण करना.
- विश्व के प्राथमिकता वाले क्षेत्रों जैसे ‘अफ्रीका’ एवं ‘लैंगिक समानता’ पर ध्यान केंद्रित करना.
यूनेस्को द्वारा संरक्षण प्राप्त होने पर क्या परिणाम/ फायदा होता है? | What are the consequences/benefits of being protected by UNESCO?
किसी धरोहर अथवा प्राचीन कलाओ को यूनेस्को द्वारा तभी संरक्षण प्राप्त होता है, जब यह बहुत ही ऐतिहासिक होने के साथ साथ अलौकिक और आकर्षित भी हो. यूनेस्को द्वारा संरक्षण प्राप्त होने पर ना सिर्फ स्थानीय बल्कि देश की सांस्कृतिक और ऐतिहासिक विरासत को नई पहचान मिलती है. उसके इतिहास और संस्कृति का दुनिया भर में मान्यता बढती है. इसकी पहचान दुनिया में बढ़ती है. लोगो की जागरूकता और रुझान बढ़ते है. इसी के साथ उस स्थान पर पर्यटकों की संख्या भी बढती है. जिससे स्थानीय लोगो को रोजगार के नए अवसर भी प्राप्त होते है. जिससे ना सिर्फ लोगो की अपितु देश की अर्थव्यवस्था मजबूत होती है.
यह भी पढ़े
Kashi Vishwanath Dham: अविश्वसनीय अकल्पनीय दिव्य काशी विश्वनाथ कॉरिडोर का भव्य रूप